कोरबा। जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद कार सवार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस और बचाव दल जुटे हुए हैं।
Read Also- कामवासना में अंधा भाई बना कातिल, चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या कर शव फ्रीजर में छिपाया, 6 गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह राहगीर जब इस मार्ग से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर नहर में गिरी एक क्षतिग्रस्त कार पर पड़ी। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि गिरने का झटका बेहद जोरदार रहा होगा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी।
Read Also- कोरबा को मिलेगा विकास का तोहफा: सीएम साय करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां से कहां जा रहे थे।
हादसे के बाद से ही कार सवारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चला रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।




