अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ, जहां एयर इंडिया का एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाला प्लेन टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसा शहर के मेघानीनगर इलाके में हुआ, जो एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्लेन में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, यानी कुल 242 लोग onboard थे। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है।
वन विभाग की टीम पर हमला, कई कर्मचारी घायल, तीन घंटे से वन्यकर्मी बने रहे बंधक
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। क्रैश के बाद घटनास्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कामवासना में अंधा भाई बना कातिल, चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या कर शव फ्रीजर में छिपाया, 6 गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर रवाना कर दी गई हैं। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।
रोज़ाना 45 मिनट की वॉक से कितना वेट लॉस होगा? जानिए इसके फायदे और असर
बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जो लगभग 11 साल पुराना था। फिलहाल घायलों और हताहतों की सटीक संख्या का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं, और विमान के ब्लैक बॉक्स को बरामद करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। यह हादसा देश के विमानन इतिहास में एक और दुखद घटना के रूप में दर्ज हो गया है।




