Aizaz Debar Metro MoU: पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने महापौर एजाज ढेबर के रायपुर में मेट्रो ट्रेन चलाने रूस के साथ एमओयू पर सवाल खड़े किये है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने दावा किया कि मेयर ढेबर मास्को (रूस) में जिस परिवहन विकास विभाग की बैठक में हिस्सा लेने की बात कह रहे हैं, उसका निमंत्रण मास्को शहर के डिप्टी मेयर ने दिया था, न कि वहां की सरकार ने। मेयर ढेबर की यह यात्रा व्यक्तिगत है, जिसका पूरा खर्च वही उठा रहे हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट, विधायक देवेंद्र यादव से जेल में करेंगे मुलाकात, राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठक
Aizaz Debar Metro MoU: राज्य सरकार से इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई है। मेयर ढेबर सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं, इसलिए यह सरकारी यात्रा भी नहीं है। ऐसा एमओयू दूसरे देश के साथ तभी हस्ताक्षरित किया जा सकता है, जबकि संबंधित विभाग-पदाधिकारी केंद्र सरकार की केबिनेट समिति से मंजूरी मिली हो। मूणत ने यह भी कहा कि अगर मेयर ने कथित एमओयू पर दस्तखत किए हैं, तो इसकी भारत में कोई वैधता ही नहीं है क्योंकि यह उनकी व्यक्तिगत यात्रा है, जिसमें वे सरकार का प्रतिनिधित्व कर ही नहीं रहे हैं।




