रायपुर। शराब की लत इंसान को किस हद तक गिरा सकती है, इसका ताजा उदाहरण एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसते-हंसते लोटपोट भी हो रहे हैं। मामला एक शराबी से जुड़ा है, जो बंद पड़ी शराब की दुकान से शराब पाने की जिद में इस कदर बेकाबू हो गया कि उसने दुकान की लोहे की ग्रिल में ही अपनी गर्दन फंसा दी।
वीडियो में साफ नजर आता है कि शराबी दुकान बंद देखकर निराश हो गया, लेकिन उसकी तड़प इतनी ज्यादा थी कि उसने ग्रिल में एक छोटा सा गैप देखकर उसमें गर्दन डाल दी। शायद उसे उम्मीद थी कि कोई अंदर से उसकी पुकार सुन लेगा या बोतल बाहर फेंक देगा। लेकिन जैसे ही गर्दन अंदर गई, वह बाहर नहीं निकल पाई।
Read Also- ओवरसाइज ब्लेजर में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, स्कर्ट लुक को देख यूजर्स ने कहा – बेकार लग रही हो!
हास्य का कारण बना ‘ग्रिल में फंसा दीवाना’
यह अजीबोगरीब नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पहले तो लोग हंसते हुए वीडियो बनाते रहे, लेकिन जब हालात बिगड़ते दिखे तो कुछ लोग मदद में जुट गए। किसी ने ग्रिल को खींचने की कोशिश की, तो किसी ने हथौड़ा मंगवाने की बात कही। लेकिन शराबी की गर्दन ग्रिल से निकलने का नाम ही नहीं ले रही थी।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘chattisgarh_fanny_torr’ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अबे दारू नहीं मिली तो मुंडी ही रख दी गिरवी!” वहीं दूसरे ने कहा, “दारू का चक्कर बाबू भैया, समझो जरा!” एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए पूछा, “पहले ये तो बताओ कि अंदर गया कैसे?”
Read Also- CM योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय’ का टीजर रिलीज, परेश रावल निभाएंगे अहम भूमिका
नशे की लत पर एक करारा तमाचा
यह घटना भले ही सोशल मीडिया पर मनोरंजन का विषय बनी हो, लेकिन यह इस बात का भी गंभीर संकेत है कि नशे की लत इंसान को किस हद तक बेइज्जत और बेबस बना सकती है।




