Sonakshi Sinha Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वह मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने हटके अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका यह लुक कुछ यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Read Also- भाई मुकुल देव के निधन पर राहुल देव का बड़ा खुलासा, कहा- मौत की वजह डिप्रेशन नहीं, बल्कि कुछ और…
ग्रे ओवरसाइज ब्लेजर में नजर आईं सोनाक्षी
Sonakshi Sinha Troll: इवेंट के दौरान सोनाक्षी ने ग्रे कलर का ओवरसाइज ब्लेजर पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और मैचिंग स्कर्ट कैरी की थी। उन्होंने अपने लुक को मैसी बन और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। इवेंट में उनके को-स्टार्स भी मौजूद थे, और एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी
Sonakshi Sinha Troll: जैसे ही सोनाक्षी का यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, यूजर्स ने उन्हें उनके लुक को लेकर आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “खुले कपड़े पहनकर मोटापा छुपाना कोई इनसे सीखे।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “सोनाक्षी कितनी बेकार लग रही है।” कुछ ने तो यह तक पूछ लिया कि “इनको गर्मी नहीं लगती क्या?”
Read Also- सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता बलकौर सिंह ने BBC को भेजा कानूनी नोटिस, स्क्रीनिंग पर रोक की मांग
27 जून को रिलीज होगी ‘निकिता रॉय’
Sonakshi Sinha Troll: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। गौरतलब है कि सोनाक्षी इससे पहले हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं।




