बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 23 मई को अचानक निधन हो गया था। जिससे उनकी फैमिली के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा लगा था। हालांकि उस समय उनके निधन की वजह सामने नहीं आई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग बार-बार ये पूछ रहे थे कि आखिर उनके निधन का कारण क्या है। वहीं, अब मुकुल देव के भाई और एक्टर राहुल देव ने उनके निधन पर चुप्पी तोड़ी है।
Read Also- रवि दुबे और सरगुन मेहता ने बांद्रा में लिया आलिशान घर, कई बड़े स्टार है पड़ोसी
बता दें कि राहुल देव ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में भाई की मौत के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘मुकुल की मौत की वजह डिप्रेशन नहीं बल्कि खराब ईटिंग हैबिट्स थीं। इसकी वजह से उसकी सेहत खराब हो रही थी। वो साढ़े 8 दिनों तक ICU में भी एडमिट रहा था और आखिरी के 4-5 दिनों में तो उसने खाना ही बंद कर दिया था।’
Read Also- सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता बलकौर सिंह ने BBC को भेजा कानूनी नोटिस, स्क्रीनिंग पर रोक की मांग
राहुल देव ने आगे ये भी कहा कि ‘मुकुल की जीने की इच्छा खत्म हो चुकी थी। वो खुद को अकेला फील करने लगा था। मैं अभी सच्चाई को प्रोसेस करने की कोशिश कर रहा हूं, ये दर्द अब गहरा होता जा रहा है। साल 2019 में मुकुल दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। वो पिता की देखभाल के लिए यहां आए थे। हालांकि इसी साल हमारे पिता का निधन भी हो गया था।’




