Khabarwaad National Desk: वित्त वर्ष 31 मार्च 2024 को खत्म हो रहा है. रविवार होने के बावजूद देशभर के सभी बैंक खुले रहेंगे. फिर नया वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा. केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, हर वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में बैंक खुले रहते हैं. 30 मार्च को शनिवार था और 31 मार्च यानी आज संडे हैं. उसके बाद भी देशभर में सभी बैंक खुले रहेंगे. बैंक 31 मार्च को सरकारी प्राप्तियां और भुगतान का काम निपटाएंगे.
Read Also: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी जिले के दौरे पर, नगरी और सिहावा में करेंगे जनसभा को करेंगे संबोधित
भारतीय रिज़र्व बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित कामों के लिए बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को खुला रखने का अनुरोध किया है ताकि सभी का हिसाब रखा जा सके. एजेंसी बैंक नियमों के अनुसार सरकार का काम करते हैं. देश में 33 एजेंसी बैंक हैं जिनमें 12 सरकारी, 20 प्राइवेट और एक विदेशी बैंक शामिल है.
Read Also: बस्तर के लिए लोकसभा संचालन समिति का गठन: लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल
31 मार्च को मिलेंगी जनरल सर्विस?
आरबीआई ने एजेंसी बैंकों को सरकार से संबंधित कार्यों में संलग्न होने का आदेश दिया है क्योंकि वित्तीय वर्ष 2024 रविवार को समाप्त हो जाएगा. आरबीआई ने एजेंसी बैंकों को सरकारी खातों से संबंधित सभी चेक क्लियरिंग के लिए पेश करने को कहा है. इसके अलावा NEFT और RTGS से जुड़े लेनदेन 31 मार्च को भी सामान्य रूप से होते रहेंगे.




