Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    August 5, 2026

    आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    • अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
    • रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजापुर और रायपुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई शुरू, कार्यपालन अभियंता समेत 5 अधिकारी सस्पेंड

    बीजापुर और रायपुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई शुरू, कार्यपालन अभियंता समेत 5 अधिकारी सस्पेंड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 18, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दामाखेड़ा को मिली नई पहचान
    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दामाखेड़ा को मिली नई पहचान

    Chhattisgarh Latest News : बीजापुर में घटिया सड़क निर्माण और ठेकेदार को बचाने के आरोप में कार्यपालक अभियंता बी.एल. ध्रुव सहित तीन अन्य अधिकारियों पर केस दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। यह वही सड़क है, जिसकी रिपोर्टिंग के कारण पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हुई थी। इस मामले में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

    वहीं, रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में घटिया क्वालिटी की सड़क बनाने के लिए PWD के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में रायपुर के ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और PWD मंत्री अरुण साव की नाराजगी के बाद की गई है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया।

    Read Also-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 19 जनवरी को…

    बीजापुर सड़क निर्माण में अनियमितता
    Chhattisgarh Latest News :  बीजापुर में सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। सरकार को जानकारी मिली कि आर.आर.पी.-1 (एल.डब्ल्यू.ई.) योजना के तहत 54.40 किमी लंबी सड़क नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर के बीच बनाई जा रही थी। जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके चलते B.L. ध्रुव, आर.के. सिन्हा और जी.एस. कोड़ोपी समेत अन्य अधिकारियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

    Read Also-  OBC आरक्षण और EVM के मुद्दे को लेकर दीपक बैज ने साय सरकार पर साधा निशाना, कहा- बैलेट पेपर…

    रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में घटिया काम
    Chhattisgarh Latest News :  रायपुर के मोवा ओवरब्रिज में घटिया काम की रिपोर्ट पहले ही मंत्री अरुण साव के ध्यान में आ चुकी थी। जांच में पाया गया कि औसत बिटुमिन कंटेंट और कंबाइंड डेंसिटी मटेरियल के ग्रेडेशन मानक स्तर से कम थे। इस मामले में कार्यपालक अभियंता विवेक शुक्ला और चार अन्य अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

    ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद ट्रैफिक शुरू होते ही गिट्टी निकलने लगी, जो ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाती है। ठेकेदार को 15 दिन के भीतर जवाब देना होगा, अन्यथा उसके लाइसेंस को निलंबित किया जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cg hindi news cg latest hindi news cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news chhattisgarh news live today latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    नकली नोटों के सौदे के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सुकमा में हथियार और कारतूस से भरा डंप बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.