CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 19 जनवरी, रविवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश की विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।




