Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा

    August 4, 2026

    ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
    • रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    • जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    • ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अमित शाह ने नवा रायपुर में 204.84 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण: ‘पीपुल फॉर पीपल’ कैंपेन की शुरुआत की

    अमित शाह ने नवा रायपुर में 204.84 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण: ‘पीपुल फॉर पीपल’ कैंपेन की शुरुआत की

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 25, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Amit Shah on People for People campaign

    Amit Shah on People for People campaign: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग एवं स्मार्ट स्कूल सहित 204.84 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

    लगाये जाएंगे एक लाख पौधे
    नवा रायपुर अटल नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के बड़े पेड़ लगाये जाएंगे। वर्तमान में 21 हजार से अधिक पीपल के वृक्ष लगाये जा चुके हैं। नवा रायपुर अटल नगर का टारगेट है कि शहर में आप किसी भी स्थान पर खड़े हो जाये हर जगह पीपल का पेड़ दिखाई दे।

    Read Also-  विकसित भारत की नींव, युवाओं को पॉलिटिक्स में आने का आह्वान… ‘मन की बात’ में क्या क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

    रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग 
    नवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टीविटी के लिए बिछाई गई रेलवे लाइन में शहर के मध्य रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेशन 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने 4 रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में लगभग 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सड़क एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण 35.25 करोड़ की लागत से किया गया है। 100 बस के अतिरिक्त 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ की लागत से विकसित की गई है।


    विश्वस्तरीय स्मार्ट स्कूल
    राखी गांव में विश्वस्तरीय स्मार्ट शैक्षणिक व्यवस्था की सुविधा और वृहद बहुद्देशीय सभागार प्रदान करने के लिए 18 करोड़ रुपये से हायर सेकेण्डरी स्कूल तैयार किया गया है। इससे 1200 से ज्यादा बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा का माहौल मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा केलिये 11 करोड़ की लगात से भवन निर्मित किया गया है। इस स्कूल में 950 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। नवा रायपुर अटल नगर के 11 ग्रामों में 10.35 करोड़ की लागत से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों का उन्नयन किया गया है, जिससे लगभग 4300 स्कूली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

    Read Also-  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

    ये रहे मौजूद
    इस मौके पर सीएम  विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, खेल युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरणदेव, पुरंदर मिश्रा, इंद्रकुमार साहू, मोतीलाल साहू आदि मौजूद रहे।
    ‘वृक्षों में मैं पीपल हूं’ 
    पीपल के वृक्ष के संबंध में श्रीमद भगवद्गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि ‘वृक्षों में मैं पीपल हूं’ पीपल का वृक्ष 100 वर्षों से अधिक और 24 घंटे जीवनदायिनी वायु प्रदान करने वाला वृक्ष है। कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने एवं जन सुविधा के लिये मोबाइल एप के माध्यम से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत ‘पीपुल फॉर पीपल’’ में वर्चुअल एडॉप्शन  की सुविधा का उपयोग कर 2000 से ज्यादा जन सामान्य सहभागी भी बन चुके हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg news cg news live chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi hindi news latest news mp news news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    नकली नोटों के सौदे के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.