KHABARWAAD ELECTION DESK. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चुनावी समीकरण बिगाड़ने के लिए अमित शाह जल्द छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं और यहां राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पाण्डेय चुनावी मैदान में हैं। राज्य गठन के बाद से ही इस सीट पर भाजपा का कब्ज़ा रहा है। ऐसे में भूपेश बघेल लगातार राजनांदगांव लोकसभा सीट पर चुनावी कैम्पेन कर रहे हैं और चुनाव जीतने का दम भर रहे हैं। इसलिए भाजपा के चाणक्य अमित शाह को इस सीट पर मेहनत करनी पड़ सकती है। सूत्रों की माने तो इस सीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभाएं हो सकती है।




