रायपुर। कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल ने अपनी ही सरकार के मंत्री अमरजीत भगत को घेरा। कहा कि गरियाबंद और देवभोग में चना सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी हुई है । पैकेजिंग में घपला हुआ है, एक ही माल को गरियाबंद में फेल किया गया देवभोग में पास कर दिया गया। वो अंग्रेजी में बात कर रहे थे। इस दौरान चरणदास महंत के तीखे तेवर देखने को मिले। उन्होंने कहा कि अमितेश शुक्ल से कहा, जो सदन में चर्चा है आपकी व्यक्तिगत चर्चा नहीं है, पूरे प्रदेश की चर्चा है। आपके भाषण का छत्तीसगढ़ में प्रचार प्रसार होता है।
अमितेश शुक्ल ने कहा कि नहीं बोलता अंग्रेजी में आप कहते हैं तो, पैकेजिंग में घपला हुआ है, एक ही माल को गरियाबंद मंे फेल किया गया देवभोग में पास कर दिया गया। अमरजीत भगत – अंग्रेजी में मुस्कुराकर बोले- इज यू हैव मेड ए स्पेसिफाई कंप्लेंट कैन यू टेल द डिटेल्स टू मी… कोई भी आपके पास लिखित दस्तावेज हो कंप्लेन हो तो आप प्रस्तुत करें मैं उस पर जरूर जवाब दूंगा। हमारे पास शिकायत आई हमने खराब माल को रिजेक्ट कर दिया था। जांच कराकर समय सीमा पर जनप्रतिनिधियों को सूचित करें।
अमरजीत भगत ने कहा कि सदस्य समझदार है मंत्री भी रहे हैं इनको जानकारी है हमने एक सतत प्रक्रिया है यदि कोई सामान सप्लाई के आ रहा है उसकी गुणवत्ता की परीक्षण हम करते हैं अगर गुणवत्ता नहीं हुआ तो हम वहीं से रिजेक्ट कर देते हैं अगर कहीं पर पकड़ा गया तो खिलाफ कार्रवाई करते हैं यह जो जिनके बारे में बोल रहे हैं सतत प्रक्रिया में किसी का कैंसिल हुआ तो वापस भेज देते हैं अभी इसका मतलब यह नहीं कि और नहीं लेना है गुणवत्तायुक्त भी ही देगा तो लेंगे। आप क्या कार्रवाई चाहते हैं क्योंकि हमने उस पर संज्ञान में आया जांच किया रिजेक्ट किया था खिलाफ कार्रवाई किया।




