कोटा। राजस्थान के कोटा से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल यहां चंबल फर्टिलाइजर केमकिल फैक्ट्रीकेमकिल फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ और इस गैस की चपेट में आकर सरकारी स्कूल के 15 बच्चे बेहोश हो गए हैं।
इन 15 बच्चों में से 7 बच्चों की हालत गंभीर हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि फर्टिलाइजर केमिकल फैक्ट्री की सीमा स्कूल से लगती है और गैस रिसाव के बाद ये गैस स्कूल तक पहुंच गई। देखते ही देखते बच्चे बेहोश होने लगे। आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत: स्कूल से घर लौटते समय ट्रक ने कुचला, आरोपी गिरफ्तार
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम
बता दें कि इस घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। कुछ ग्रामीण भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस घटना की जानकारी ली है। घटना के बाद मौके पर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर समेत प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टरों की टीम पहुंची।
CG Crime News: पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश के साथ बिताई रात, इलाके में फैली सनसनी
ओम बिरला ने ली घटना की जानकारी
बता दें कि फिलहाल घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। क्या लापरवाही फैक्ट्री की तरफ से हुई है या इसके पीछे क्या वजह रही है, इसे लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी पूरे मामले की जानकारी ली।




