Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है

    राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Complaint filed against Rahul Gandhi
    Complaint filed against Rahul Gandhi

    Complaint filed against Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संसद परिसर में भाजपा सांसदों ने भी विपक्षी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में भाजपा के दो सांसदों को चोटें आई हैं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दे दिया। इस कारण दोनों सांसद गिर गए और उन्हें चोट लग गई। सारंगी और मुकेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बयान दिया है।

    Read Also-  संसद भवन बना अखाड़ा! BJP के दो सांसद गिरकर घायल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

    अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    Complaint filed against Rahul Gandhi:  भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसमें आज जो संसद में पूरा घटनाक्रम हुआ है उसकी जानकारी दी है। राहुल गांधी का जिस तरह का रवैया है उन्हें लगता है की वह कानून से ऊपर हैं, गांधी परिवार अपने आप को कानून से ऊपर समझता है। राहुल गांधी ने नागालैंड की महिला सांसद से भी बेहद अहंकारपूर्ण तरीके से बदसलूकी की। शारीरिक हमला करना और उकसाने का काम राहुल गांधी ने किया है। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है की जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है। धारा 109 अटेम्ट टु मर्डर की धारा है ,धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है। वडोदरा के सांसद की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है।‘

    Read Also-  रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, कलेक्टर ने रद्द किया चुनाव, देखें वीडियो

    राहुल गांधी बोले- भाजपा भटका रही ध्यान
    Complaint filed against Rahul Gandhi:  इस मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि संसद में कोई धक्का मुक्की नहीं हुई है। दरअसल भाजपा अडानी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नए नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अडानी पर केस दर्ज किया। इस मामले पर हम सदन में चर्चा करना चाह रहे थे। लेकिन भाजपा ने पूरा प्रयास किया कि इस मामले पर चर्चा न हो। इसी कड़ी में बाबा साहेब अंबेडकर पर अमित शाह ने बयान दिया। इसपर हमने माफी की मांग की और इस्तीफे की मांग की लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब हम आज संसद में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो भाजपा के सांसद हाथ में डंडे लेकर खड़े थे और हमें रोक रहे थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    anurag thakur anurag thakur on rahul gandhi defamation case against rahul gandhi rahul gandhi rahul gandhi news rahul gandhi vs anurag thakur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.