Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Sansad Live: संसद भवन बना अखाड़ा! BJP के दो सांसद गिरकर घायल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

    Sansad Live: संसद भवन बना अखाड़ा! BJP के दो सांसद गिरकर घायल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Sansad Live
    Sansad Live

    Sansad Live:  संसद परिसर में गुरुवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

    सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कथित तौर धक्का-मुक्की भी हुई। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसमें उसके सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट लग गई। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।

    Read Also-  सीएम योगी की राह चलने की कोशिश में मुंह के बल गिरे उत्तर के पुत्तर

    राहुल गांधी पर लगाए मारपीट के आरोप
    Sansad Live:  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया।’ बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

    आरएमएल अस्पताल में भर्ती सांसद
    भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, ‘राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।’ सांसद प्रताप सारंगी को आरएमएल अस्पताल लेकर जाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल और अन्य भाजपा नेता उन्हें देखने अस्पताल गए हैं।

    Read Also-  कांग्रेस की आदत रही है कि जब अच्छा काम होता है, तो उनके पेट में दर्द शुरू हो जाता है- डिप्टी सीएम अरुण साव

    सफाई में राहुल गांधी ने क्या कहा?
    Sansad Live:  वहीं, राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धमका रहे थे।’ अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।

    संसद में हो रहा जोरदार हंगामा
    ज्ञात हो कि इसी मुद्दे पर बुधवार को संसद में जोरदार हंगामा हुआ था। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही एक एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शाह ने राज्यसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया।

    Read Also-  CG NEWS: छत्तीसगढ़ के तीन शहरों के बीच हवाई सफर की शुरुआत कल से, 999 रुपए में मिलेगा टिकट

    मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश भी जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news hindi news latest news live news parliament parliament session parliament winter session today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.