नई दिल्ली। Apple ने तीन साल बाद AirPods Pro 3 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के बेस्ट ANC वाले TWS ईयरबड्स हैं। नए AirPods में रियल टाइम वॉयस ट्रांसलेशन, हार्ट ट्रैकिंग और IP57 स्वेट व वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
AirPods Pro 3 में यूजर्स को किसी भी विदेशी भाषा का रियल टाइम अनुवाद सुनने की सुविधा मिलेगी। यानी जब कोई शख्स अपनी भाषा में बात करेगा तो यह ईयरबड्स उसे आपकी भाषा में ट्रांसलेट कर सुनाएंगे। वहीं जब आप अपनी भाषा में बोलेंगे तो सामने वाले के लिए उसका अनुवाद iPhone की मदद से दिखाया जा सकेगा।
कंपनी ने बताया कि बेहतर फिटिंग के लिए 10 हजार से ज्यादा 3D ईयर स्कैन एनालाइज किए गए हैं। इसके साथ ही पांच साइज के ईयर टिप्स दिए जा रहे हैं, जिससे यह छोटे और बड़े कानों में आराम से फिट हो जाएंगे।
IP57 रेटिंग के साथ ये ईयरबड्स स्वेट और वाटर रेजिस्टेंट हैं, जिससे इन्हें जिम और आउटडोर गतिविधियों के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
2023 में लॉन्च हुए AirPods Pro 2 की तुलना में यह लेटेस्ट वर्जन ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आया है।




