Apple भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए दो नए स्टोर खोलने जा रहा है। कंपनी का तीसरा स्टोर पुणे के कोरेगांव पार्क में 4 सितंबर को दोपहर 1 बजे से खुलेगा। वहीं चौथा स्टोर बेंगलुरू में 2 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
इससे पहले कंपनी ने मुंबई में Apple BKC और दिल्ली में Apple साकेत स्टोर की शुरुआत की थी। नए स्टोर iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले खोले जा रहे हैं।
Apple 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज पेश करेगा, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। लॉन्च से पहले नए स्टोर्स के जरिए ग्राहकों को डिवाइसेस पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स और पूरी प्रोडक्ट रेंज उपलब्ध कराई जाएगी।
कंपनी का कहना है कि आधिकारिक स्टोर्स से ग्राहकों को असली और ओरिजिनल प्रोडक्ट्स की गारंटी भी मिलेगी।




