रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत छात्रा के कमरे में गलत इरादे से घुसे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्र रायपुर में रहकर पढ़ाई करती है। डरी सहमी छात्रा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’: दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव
जानकारी के मुताबिक आरोपी सुब्रतो दोलाई (24) पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जो कि रायपुर में रहकर सोने – चांदी की दुकान में कारीगरी का काम करता है।
संप्रेषण गृह में बम और धमकी भरा लेटर फेंकने का मामला : आरोपी का छोटा भाई हैं बंद, गिरफ्तार, जानिए क्या हैं वजह
आरोपी कुछ दिन पहले ही पीड़िता के रूम के बगल में रहने आया था। उसे पता था कि युवती रायपुर में अकेले किराए का घर लेकर रहती है। जिसका आरोपी ने फायदा उठाया और गलत इरादे से रूम में घुस गया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसका पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी खंगालने में जुट गई है.




