Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुश्मन देश पर एक बार फिर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ‘मानवता के लिए खतरा बन गया है पाकिस्तान’

    दुश्मन देश पर एक बार फिर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ‘मानवता के लिए खतरा बन गया है पाकिस्तान’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Statement of Asaduddin Owaisi

    Statement of Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को प्रायोजित करने का लंबा इतिहास है। यह देश मानवता के लिए खतरा बन गया है। ओवैसी ने कहा कि सरकार द्वारा कई देशों के दौरे पर भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के तौर पर यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उनके संदेश का मूल मंत्र होगा।

    निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में दुनिया को बताना होगा
    हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में दुनिया को बताना होगा। उन्होंने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का काफी दंश झेला है। हम सभी ने जिया-उल-हक के समय से लोगों का कत्लेआम देखा है।’

    Read Also-  ISIS के दो आतंकी मुंबई एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार, NIA ने दोनों पर रखा था 3-3 लाख रुपये का इनाम

    पाकिस्तान को आड़े हाथों लेना जरूरी
    Statement of Asaduddin Owaisi:  हालांकि, ओवैसी ने कहा कि सरकार ने अभी तक उन्हें कूटनीतिक मुहिम के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि भारत के साथ टकराव में पाकिस्तान द्वारा खुद को इस्लामी देश के रूप में पेश करने पर उसे आड़े हाथों लेना जरूरी है।

    भारत को अस्थिर करना पाक की विचारधारा का हिस्सा
    उन्होंने कहा, ‘यह बकवास है। भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं। यह भी बताना जरूरी है।’ ओवैसी ने कहा कि भारत को अस्थिर करना, सांप्रदायिक विभाजन को उकसाना और देश के आर्थिक उत्थान को रोकना पाकिस्तान की अलिखित विचारधारा का हिस्सा है।

    Read Also-  भारत सरकार से तुर्की को झटका, Celebi एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द

    बहुत पहले ही समझ लेनी चाहिए थी भारत को पाकिस्तान की चाल
    Statement of Asaduddin Owaisi:  उन्होंने कहा कि यह हमेशा से पाकिस्तानी ‘डीप स्टेट’ और उसकी सेना का मकसद रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान की चाल बहुत पहले ही समझ लेनी चाहिए थी, जब उसने 1947 में अपनी आजादी के बाद जम्मू कश्मीर में कबायली घुसपैठियों को भेजा था।

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का धैर्य जवाब दे गया
    उन्होंने कहा, ‘वे यह तमाशा तब से कर रहे हैं। वे कल भी ऐसा करते रहेंगे और रुकने वाले नहीं हैं। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का धैर्य जवाब दे गया।’ उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को हथियार, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देकर पाकिस्तान मानवता के लिए खतरा बन गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Asaduddin Owaisi asaduddin owaisi news asaduddin owaisi on pakistan asaduddin owaisi statement owaisi on pakistan
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.