नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं ने छेड़छाड़ और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि चैतन्यानंद की कार की नंबर प्लेट नकली थी।
मामले का विवरण
छात्राओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए और इन्हें अदालत में पेश किया। इसके बाद वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 75(2), 79 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटनास्थल के साथ-साथ चैतन्यानंद के ठिकानों पर छापेमारी की। संस्थान से प्राप्त एनवीआर और हार्ड डिस्क को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।




