नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला लंबे समय से इंतजार का केंद्र रहा है।
दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने ओमान पर जीत दर्ज की थी।
टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय कप्तान ने भी साफ किया कि भारत भी पिछले मैच वाली टीम के साथ मैदान में उतरा है।
इस तरह हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें बिना बदलाव के सेम प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी हैं।




