Khabarwaad National Desk: जेएनयू के पूर्व छात्र नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ आज मारपीट की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने आए कुछ लोगों ने हमला किया। उन्होंने कन्हैया कुमार के पास जाकर उनको थप्पड़ मारा। इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला निगम पार्षद के साथ भी बदसलूकी की गई। महिला निगम पार्षद ने पुलिस में दी शिकायत दी है।
Read also: Swati Maliwal बदसलूकी मामला : दिल्ली पुलिस ने CM हाउस में रीक्रिएट किया क्राइम सीन
इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि कन्हैया कुमार आम आदमी पार्टी के कार्यालय बाहर निकल रहे थे इस दौरान कुछ लोग माला लेकर आते हैं। वे लोग माला पहनाने जाते हैं और पहनाने से पहले ही उन पर हमला हो जाता है और उन्हें जमीन में भी गिरा देते हैं। हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया।
Read Also: माना एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक नग चाकू जप्त
मनोज तिवारी पर लगाया आरोप
कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट के बाद उनके कार्यालय से बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है, ”कन्हैया को मिल रहे भारी जनसमर्थन और हार के डर से बौखलाए मनोज तिवारी। अपने साथी गुंडे भेजकर कन्हैया पर हमले की कोशिश। हिंसा का जवाब, वोट से 25 को जनता देगी।”




