- रायपुर। विधानसभा घेराव के दौरान सुरक्षा को लेकर आईजी अजय यादव अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिले के थाना प्रभारियों और सुरक्षाबलों के बीच बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा नेताओ को रोकने, बेरीगेट, जवानों कि तैनाती का रूट, महिला पुलिस कि व्यवथा जैसे कई विषयों पर आई जी अजय यादव सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए .
मीडिया को जानकारी देते हुए एसएससी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कल एक राजनीतिक दल द्वारा विधानसभा का घेराव किया जा रहा है. उसी के मद्देनजर आज एक बैठक बुलाई गई है. इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है. जो निर्बाध रूप से चालू रहे. इसको लेकर पुलिस की बैठक चल रही है. सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए जा रहे हैं. सुरक्षा को देखते हुए 600 सौ से 700 जवान लगातार तैनात रहेंगे पर्याप्त सुरक्षा रहेगी. और जल्द ही रूट मैप भी जारी किया जाएगा।




