Author: admin

रायगढ़। शहर के राजीव नगर क्षेत्र में स्थित चाय दुकान में गोली-बिस्किट की चोरी करते एक किशोर को पकड़कर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। किशोर को खंबे से बांधकर बेल्ट और बेसबाल से जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर अपराध दर्ज करने की कवायद में जुट गई है। प्रसारित वीडियो में जिस किशोर को स्थानीय युवकों के द्वारा खंबे से बांधकर बेल्ट और बेसबाल के साथ मारपीट की गई। उस किशोर को दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया। लेकिन किशोर को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बघेल पर आरोप है कि उन्होंने महाराजा अग्रसेन, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद प्रदेशभर में विरोध की लहर फैल गई। दरअसल हाल ही में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की थी, उनके बयान में न केवल महापुरुषों का अपमान माना गया, बल्कि सिंधी समाज को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिससे समुदाय में आक्रोश फैल गया। अमित बघेल…

Read More

रायगढ़। जिले में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़पारा में रहने वाला निर्मल नागवंशी (25) अपने भतीजे शिवा नागवंशी (12) के साथ सोमवार को अपने खेत में आलू की फसल में पानी डालने गया था। खेत में पानी के लिए मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन किया गया था। …

Read More

बलोदा बाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी से पति पर जानलेवा हमला करवा दिया। हमले में पति को गंभीर चोट आई है, घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और फरार प्रेमी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी निशा कुंभकार की नौ माह पूर्व ही घायल उमाशंकर कुंभकार के साथ शादी हुई थी। परन्तु आरोपिया निशा का पूर्व से ही प्रेम संबंध चल रहा था तथा पति उसे उसके प्रेमी से मिलने नहीं देता था और नहीं बात करने इससे क्षुब्ध होकर आरोपी…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बुधवार सुबह से एसीबी-इओडब्ल्यू की कारोबारियों के यहां जांच जारी है। वहीं दुर्ग में मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों में भी एसीबी-इओडब्ल्यू ने छापा मारा है। यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है। अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं। मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर ( लाइफ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से गोलीबारी का मामला सामने आया है। जहां तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने कांगेस नेता के ऑफिस के बाहर फायरिंग की है। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए है। इस दौरान हमलावरों ने करीब 14 राउंड गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी से इलाके में हडकंप मच गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भारती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में मंगलवार  की देर शाम नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और…

Read More

रायपुर। बिरगांव स्थित बड़ा तालाब में आयोजित हुआ कार्यक्रम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, बिरगांव के बड़ा तालाब में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में अश्लील डांस किया गया है। युवतियों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी @RaipurDistrict के बिरगांव बड़ा तालाब में छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर जब भक्ति गीतों की जगह अश्लील ठुमके लगे, तो छत्तीगढ़िया लोगों का…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ACB और EOW की रेड मारी है। रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में कार्रवाई चल रही है। धमतरी में भी रेड पड़ी है। राजनांदगांव में तीन स्थानों पर एक साथ EOW की टीम पहुंची है। दुर्ग जिले में खंडेलवाल कॉलोनी एवं भिलाई क्षेत्र में खुर्सीपार में छापे की कार्यवाही की जानकारी मिल रही है, संस्कारधानी राजनांदगांव में राधा कृष्ण अग्रवाल भारतीय प्रेस के सामने  इनका कोल माइंस का पुराना काम है  व  गवर्नमेंट सप्लायर है सुनील अग्रवाल के समधी है। ललित भंसाली टेंट हॉउस संचालक एवं हवाला कारोबारी है। यश नाहटा,रोमिल…

Read More

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवती का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार सुबह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खो-खो पारा युवती का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आत्महत्या या हत्या है इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर जिले के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी महान लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई जागरूकता…

Read More