Author: admin

नेशनल डेस्क, खबरवाद। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 69 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा। आठवां वेतन आयोग अपने गठन से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आठवां वेतन आयोग 18 महीने के भीतर सिफारिशें प्रस्तुत करेगा, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। मंत्री ने बताया कि आयोग की सिफारिशें रक्षा सेवा कर्मियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों सहित लगभग 50 लाख केंद्र सरकार…

Read More

सुकमा। जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में जवानों ने माओवादियों की बड़ी साजिस को नाकाम किया है।माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए 40 किलो वजनी आईईडी बम प्लांट किया था। जिसे जवानों क्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईईडी की बरामदगी और निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

Read More

बीजापुर। जिले के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान दो माह की शिशु की मौत हो गई। बताया जा रहा है शिशु की स्वास्थ्य ख़राब होने पर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल आज सुबह 9 बजे उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से एक दो माह की दूधमुंहे बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र लाया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।  परिजनों ने कहा है कि बच्चे को हल्का सा बुखार और सर्दी, खांसी होने पर स्वास्थ्य…

Read More

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 6 महिलाएं घायल हुईं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो में सवार सभी 11 लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि सभी सवारों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।…

Read More

बलौदा बाजार। जिले के कोतवाली पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। इसी साइकोकिलर ने 26 वर्षीय युवती को पैरावट में जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में बड़ा खुलासा किया  है। बताया कि, आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का है और हमेशा महिला संबंधी गतिविधियों में शामिल रहता था। यहां तक कि, वह महिलाओं की वेशभूषा धारण कर फोटो खिंचवाता था और इंस्टाग्राम पर 19 अलग-अलग लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट भी चलाता था। क्या था मामला घटना 25 अक्टूबर की सुबह सामने आई, जब ग्राम…

Read More

नेशनल डेस्क. खबरवाद। राजस्थान में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के मनोहरपुर के पास मजदूरों से भरी एक यात्री बस हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई। इस दौरान करंट बस में दौड़ गया जिससे पूरी बस में आग लग गई। बस में आग लगने से मौके पर ही दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार बस यूपी से मजदूरों को लेकर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच रही थी। इसी बीच  हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग अंतर्गत  कार्यालय श्रम पदाधिकारी  बलौदाबाजार में कार्यरत श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  श्रम निरीक्षक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध उगाही के आरोप लगाए गए थे। श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा 24 अक्टूबर को एक जांच समिति गठित की गई। समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि श्रम निरीक्षक कौशिक द्वारा कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली और अनियमितताएँ की गई हैं। इसी के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9…

Read More

बेमेतरा। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षकों ने DEO पर मंमारी का आरोप लगाया है। आत्मानंद स्कूल में पढ़ाने वाली 7 प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं और 4 आयाओं को रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय बुलाकर सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया गया। इस दौरान डीईओ कार्यालय में एक शिक्षिका बेहोश हो गई। दरअसल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 2022-2023 में प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं और आयाओं की नियुक्ति की गई थी जिनका भुगतान खनिज न्यास के फंड से किया जाता था। कई शिक्षिकाओं को वर्ष भर से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है। इसके…

Read More

खैरागढ़। जिले के साइबर सेल की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल शोसल मीडिया पर साड़ी बेचने के नाम पर एक छात्रा वसुधा सिन्हा से ₹64,100 की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुंबई डोम्बिविली से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जाँच में पुलिस को आरोपियों के बैंक खाते से 50 करोड़ के ट्रांजेक्शन मिला है। बता दें 22 अगस्त 2025 को वसुधा सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर चिकनकारी साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया। भुगतान के लिए भेजे गए QR कोड के माध्यम से आरोपी गिरोह ने किस्तों में ₹64,100 ठग लिए। पीड़िता की रिपोर्ट…

Read More

@सुमित जालान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला ब्लॉक में इन दिनों झोला छाप की आतंक छाया हुआ है। यहां अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने गौरेला, लालपुर और अंधियारखोह में संचालित अवैध क्लिनिकों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं तहसीलदार पेंड्रारोड, खण्ड चिकित्सा अधिकारी गौरेला, और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम को मौके पर बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण के मरीजों का इलाज करते हुए झोला…

Read More