बीजापुर। जिले के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान दो माह की शिशु की मौत हो गई। बताया जा रहा है शिशु की स्वास्थ्य ख़राब होने पर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
दरअसल आज सुबह 9 बजे उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से एक दो माह की दूधमुंहे बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र लाया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने कहा है कि बच्चे को हल्का सा बुखार और सर्दी, खांसी होने पर स्वास्थ्य केंद्र लाए थे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के दौरान दो माह के बच्चे को सिरप व भाप न देकर सीधे हाथ में कैनुला लगाकर लगातार एक के बाद एक इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया।

परिजनों ने कहा हम लोगों ने डॉक्टर और ड्यूटी में रही सिस्टर से कहा कि कोई सिरप लिख दीजिए, इस पर डॉक्टर व सिस्टर ने कहा, हमको क्या करना है ये हमें मत सिखाइए। डॉक्टर व सिस्टर दोनों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। इस घटना की प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।
इस मामले में बीएमओ डॉ.उमेश ठाकुर ने कहा कि बच्चे को निमोनिया की बीमारी थी। सुबह परिजन स्वास्थ्य केन्द्र लाए थे। बच्चा सीरियस कंडिशन में था। हमारे तरफ से नॉर्मल ट्रीटमेंट किया गया। परिजन भावुक है, इसलिए इस तरह का गलत आरोप लगा रहे हैं।




