सुकमा। जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में जवानों ने माओवादियों की बड़ी साजिस को नाकाम किया है।माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए 40 किलो वजनी आईईडी बम प्लांट किया था। जिसे जवानों क्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।
इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईईडी की बरामदगी और निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।




