Author: Khabarwaad News Desk

रायपुर। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए है। कांग्रेस ने लोकभवन घेराव का आह्वान किया, जिसके चलते राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि संसद में नीट परीक्षा और उससे जुड़े…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस और विपक्ष पर NEET मुद्दे को लेकर लोगों को गुमराह करने और देश का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। वहीं मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान बस और रेल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के समीप तीरथ गांव में टेंट सिटी विकसित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट का मुख्य स्थान बस्तर जिले के ग्राम तीरथ चित्रकोट जलप्रपात से 500 मीटर की दूरी पर होगा। बैठक में प्रोजेक्ट के वित्तीय प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यहां पर…

Read More

नई दिल्ली। देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में Startup India Seed Fund Scheme से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की माध्यम से Startup India Seed Fund Scheme (SISFS) की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से साझा की। सरकार के अनुसार देशभर में 219 Incubators के लिए ₹945 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जबकि अब तक ₹650 करोड़ जारी किए जा चुके हैं।…

Read More

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किन्नर की पहले मारपीट की गई और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंकने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप साथी किन्नरों पर लगाया जा रहा है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों का पता पुलिस…

Read More

रायपुर। साय सरकार कैबिनेट बैठक कल 22 जुलाई को महानदी भवन मंत्रालय में दोपहर 11.30 बजे से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुहर लगने के आसार हैं.

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नवनामांकित अधिवक्ताओं को एकमुश्त 20 हजार रुपये का अनुदान देने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार से निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाने की अपेक्षा जताई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा। सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से प्रस्तुत शपथपत्र में बताया गया कि 2 मार्च 2026 को हुई बैठक के एजेंडा आइटम क्रमांक-6 के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल में नए पंजीकृत अधिवक्ताओं को कानून की पुस्तकें, टेबल, कुर्सी सहित प्रारंभिक आवश्यकताओं के लिए…

Read More

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा है कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया दो वर्ष से ही प्रारंभ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची विभागावार अद्यतन कर ली जाए। मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं…

Read More

Oppo A7 Pro Max— ओप्पो अपने लोकप्रिय A-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। A6 लाइनअप के तहत वैश्विक बाजार में 15 से अधिक स्मार्टफोन पेश करने के बाद, कंपनी अब इसके अगले जनरेशन को बाजार में उतारने की योजना बना रही है। टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो जल्द ही Oppo A7 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, यह स्मार्टफोन A7-सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स वाला डिवाइस होगा। डिजिटल चैट स्टेशन का दावा: 6.78-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले और 1.5K रेजोल्यूशन चीन के मशहूर टेक टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (Digital…

Read More

रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में पीएससी घोटाले के नाम पर भ्रम फैला रही है। पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा कि जहां से प्रश्नपत्र तैयार हो रहे हैं, वहीं से लीक भी हो रहे हैं। डहरिया ने आरोप लगाया कि “आरएसएस और भाजपा के लोग पेपर सेट कर रहे हैं और मंत्री पेपर बेच रहे हैं।” पेपर लीक मामले में मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने सरकार…

Read More