Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    July 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपीएसी बैठक, चित्रकोट टेंट सिटी परियोजना पर चर्चा

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपीएसी बैठक, चित्रकोट टेंट सिटी परियोजना पर चर्चा
    • युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल
    • हाईकोर्ट की सरकार को नसीहत, नए वकीलों के 20 हजार रुपये अनुदान प्रस्ताव पर जल्द लें फैसला
    • मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 21, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में Startup India Seed Fund Scheme से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की माध्यम से Startup India Seed Fund Scheme (SISFS) की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से साझा की।

    सरकार के अनुसार देशभर में 219 Incubators के लिए ₹945 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जबकि अब तक ₹650 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। यह योजना देशभर के नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को प्रारंभिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

    बृजमोहन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में Startup India अभियान ने देश के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा का संचार किया है। आज भारत का युवा केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    छत्तीसगढ़ में कृषि, वनोपज, खनिज, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्टार्टअप्स की व्यापक संभावनाएँ हैं। यदि इन क्षेत्रों के नवाचारों को समय पर मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण Incubation, वित्तीय सहायता तथा बाज़ार से बेहतर जुड़ाव मिले, तो छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी Startup राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।

    Startup India के अगले चरण में उभरते राज्यों, आकांक्षी जिलों और स्थानीय नवाचारों को विशेष प्रोत्साहन देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र उद्यमी तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना आवश्यक है। इससे नवाचार को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

    बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ एवं देश के युवाओं से आग्रह किया कि वे Startup India Seed Fund Scheme के साथ-साथ Startup India, Atal Innovation Mission, PM MUDRA Yojana, Stand-Up India, PM Vishwakarma, MSME तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य उद्यमिता एवं स्वरोजगार योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलें, रोजगार के नए अवसर सृजित करें और विकसित तथा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और परिश्रम के बल पर राज्य को देश के अग्रणी Startup Ecosystem के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपीएसी बैठक, चित्रकोट टेंट सिटी परियोजना पर चर्चा

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल

    हाईकोर्ट की सरकार को नसीहत, नए वकीलों के 20 हजार रुपये अनुदान प्रस्ताव पर जल्द लें फैसला

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.