भिलाई। कांकेर के चारामा ब्लॉक में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉ बी राठौर ने भिलाई स्थित निवास में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टीकाकरण के बाद 5 साल की बच्ची को रिएक्शन, इलाज के लिए रायपुर रेफर, कलेक्टर ने जांच टीम की गठित
जानकारी मिलते ही CSP और छावनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर राठौर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जानकारी निकलकर सामने आई है कि, कुछ दिनों पहले डॉक्टर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था और तब से ही डॉक्टर राठौर आहत चल रहे थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के चलते आहत होने से ही उन्होने यह कदम उठाया होगा। फ़िलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।




