Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    September 8, 2026

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर पोती कालिख, दो आरोपी गिरफ्तार

    रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर पोती कालिख, दो आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025Updated:June 13, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर पोती कालिख
    रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर पोती कालिख

    रायगढ़। जिले के अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान से उपजे विवाद में आखिरकार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक रमेश जोशी और वीरेंद्र सारथी रायगढ़ के जूट मिल क्षेत्र के निवासी हैं और मजदूरी करते हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों ने शराब के नशे में धुत होकर इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Read Also-  शराब घोटाला मामले में ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सुकमा का कांग्रेस भवन अटैच, कवासी और हरीश लखमा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

    यह मामला 9 जून की सुबह तब सामने आया, जब अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कालिख पोती गई थी। घटना की खबर फैलते ही बाबा साहब के अनुयायियों, भीम आर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी।

    घटना के बाद से ही शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिनकी पहचान बाद में रमेश जोशी और वीरेंद्र सारथी के रूप में हुई।

    Read Also-  ऑपरेशन कगार की भारी मार: नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर सेंट्रल कमेटी सदस्य समेत 7 शीर्ष माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रमेश जोशी का उसी दिन अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। मानसिक तनाव में वह अपने साथी वीरेंद्र के साथ शराब पीने चला गया। नशे की हालत में दोनों अंबेडकर चौक पहुंचे और वहां प्रतिमा पर कालिख पोत दी।

    पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इस घटना में किसी प्रकार के राजनीतिक या सांप्रदायिक षड्यंत्र से इनकार किया है। इसे पूरी तरह से नशे की हालत में किया गया एक आपराधिक कृत्य बताया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच आगे जारी है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अंबेडकर चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर निगरानी और सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    news raigarh raigarh raigarh news raigarh news cg raigarh news hindi raigarh news latest raigarh news live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.