Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    September 7, 2026

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को
    • धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
    • टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द
    • धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Balodabazar Breaking : बलौदाबाजार आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ क्षति का अनुमान

    Balodabazar Breaking : बलौदाबाजार आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ क्षति का अनुमान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 24, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Balodabazar Breaking : बलौदाबाजार कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं पुलिस कप्तान श्री विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को सम्बोधित किया। उन्होंने गत दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना के पश्चात की जा रही कार्यवाही एवं भविष्य की रणनीति के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

    कलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना से अब तक के आकलन में करीब 12 करोड़ रुपए क्षति का अनुमान है जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन,वाहन, उपकरण, फर्नीचर शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का अकलन किया जा रहा है।घटना में वाहनों को हुई क्षति के लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलवाया जा रहा है जिसमें अब तक 7 -8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी हैं और करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।

    Read Also : हैरतअंगेज है मध्य प्रदेश का ये लड़का! सांप ने कांटा तो उसे ही पकड़कर ले गया अस्पताल, लोगों ने देखकर कहा – सिरफिरा है क्या?

    कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी व शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए है जिनमे पूरी तरह जले 31 निजी व शासकीय चार पहिया वाहन , 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन एवं लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं। जिन निजी वाहनो के बीमा नही हैं उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। घटना से पीड़ितों के शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति क़े लिए भी टीम बनाई गई है।

    Read Also : ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद हुआ जोरदार ब्लास्ट, बादलों में छाया धुआं-धुआं… सामने आयी दमकल टीम की लापरवाही

    पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्ययिकी विभाग में दस्तावेज पुर्निर्माण के काम भी शुरू हो गए हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातर बैठक की जा रही है। अब तक चेम्बर ऑफ़ कामर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनो, पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कर शांति बहाली क़े लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है तथा उपयुक्त क्षमता के सीसी टीवी कैमरा लगवाने कहा गया है।

    Read Also : महतारी वंदन योजना की तरह हर माह मितानिनों के बैंक खाते में जाएगा मानदेय, CM साय के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा

    पुलिस कप्तान श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं को समझने के लिए हर तरह से पूछ ताछ की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा हैं तथा एकाउन्ट ब्लॉक भी किए जा रहे हैं ।

    Continue Reading

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balodabazar breakimng chhattisgarh Chhattisgarh BALODABAZAR chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.