तन्नु कुर्रे
Transformer Fire in MP: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जिला न्यायलय के पास मौजूद ट्रांसफार्मर में सोमवार को अचानक आग लग गया। यह आग इतनी भीषण थी कि कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी तेज आवाज ने आस-पास इलाके में रहने वाले लोगों को झंकझोर कर रख दिया। एकाएक ब्लास्ट की आवाज के बाद वहां लोग जुटने लगे। वहीं रेस्क्यू के लिए दमकल टीम सूचना मिलने के बाद भी घंटे भर नदारद रही और जब उनकी टीम मौके पर पहुंची। तब तक ट्रांसफार्मर जलकर राख हो चुका था।
Read Also- रेल यात्रियों को करना होगा मुश्किलों का सामना, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द…
Transformer Fire in MP: मिली जानकारी के अनुसार; यह घटना आज सुबह की है। लोग सुबह उठकर अपने घरों से बाहर निकलकर चहलकदमी कर रहे थे। इस दौरान जिला न्यायलय के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस, नगर निगम और दमकल की टीम को दी, लेकिन दमकल की टीम मौके पर लेट-लतीफी में पहुंचे। तब तक ट्रांसफार्मर जोरदार ब्लास्ट हो गया। यह आगजनी इतनी भीषण थी कि असमान आग के धुएं से भर चुका था। लोगों की भीड़ वहां इक्कठी थी और दमकल की टीम के देर से पहुंचने पर आक्रोश था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
Read Also- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का विरोध शुरू, कहा- ‘बिहार में घुसने नहीं देंगे’
Transformer Fire in MP: ट्रांसफार्मर में आग लगनी की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलाहल ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट और आग से जलकर राख हो जाने से इलाके में विद्युत सुविधा बाधित है। विद्युत के सेवा फिर सुचारू रूप से शुरू करने के लिए काम जारी है। जिला न्यायलय समेत आस-पास में इसकी वजह से कई काम बाधित हो गए हैं।




