Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये

    September 8, 2026

    शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    September 8, 2026

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    • शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा
    • धमतरी में भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप पलटने से खुला राज; 5 भैंस बरामद, 3 गिरफ्तार
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Balodabazar Murder Case: मां-बेटी का हत्यारा गिरफ्तार, आरोपी ने इस वजह से दिया था खौफनाक घटना को अंजाम

    Balodabazar Murder Case: मां-बेटी का हत्यारा गिरफ्तार, आरोपी ने इस वजह से दिया था खौफनाक घटना को अंजाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Balodabazar Murder Case

    Balodabazar Murder Case:  कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां बेटी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतिका महिला का प्रेमी ही था। महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी महिला को बीच बीच में आर्थिक मदद भी करता रहता था। पिछले कुछ दिनों से मृतिका संतोषी प्रेमी दिलहरण से अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसके घर में बतौर पत्नी रहने और बदनाम कराने की धमकी दे रही थी। इस बात से परेशान युवक ने महिला की हत्या की साजिश रची। इसी के तहत घटना वाले दिन महिला के घर पहुंचा था। दोनों के बीच इस दौरान मारपीट और विवाद हुआ था। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला की बेटी नींद से जाग गई और विवाद छुड़ाने पहुंची तो आरोपी ने टंगिया से उसपर भी हमला कर दिया। आरोपी दिलहरण ने दोनों मां-बेटी की हत्या के बाद शव को जला कर मौके से फरार हो गया था।

    Read Also-  स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, फिर से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा!

    जानिए घटनाक्रम
    Balodabazar Murder Case:  दरअसल, 29 जुलाई को सुबह थाना कसडोल में सूचना मिली कि ग्राम भदरा में घर के अंदर एक महिला एवं उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। इस सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल मृतिका के घर में संतोषी पति स्व. दिलीप साहू उम्र 40 वर्ष वं उसकी पुत्री ममता साहू 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भदरा की हत्या हुई थी। घर के अंदर जली हुई अवस्था में दोनों मृतकों का शव मिला। घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण पर दोनों मृतकों के सिर में किसी घातक हथियार से गंभीर चोट होना पाया गया। आरोपी द्वारा मिट्टी तेल डालकर दोनों शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया था। एफएसएल रायपुर की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा जांच पंचनामा कर ग्रामवासियों से घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया। प्रकरण में थाना कसडोल में मर्ग क्र. 63/2024, 64/2024 एवं अपराध क्र. 300/2024 धारा 103,1,238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    Read Also-  मलेरिया और डायरिया ने मचाया कोहराम, मिले इतने नए मरीज…

    Balodabazar Murder Case:  टीम में शामिल निरीक्षक रितेश मिश्रा, सउनि श्रवण नेताम, मेघनाथ बंजारे, महिला प्र.आर. मंजू साहू, आरक्षक शरद साहू, मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप बंजारे, कमलेश बर्मन, शैलेन्द्र बंजारे, शैलेन्द्र पैकरा व म. आरक्षक नेटी की टीम द्वारा दोनों मृतकों की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों के संबंध में जांच शुरू की गई। साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा था। मृतिका का घर ग्राम भदरा बीच बस्ती में है तथा घर में दोनो मृतक एवं उसका एक पुत्र निवास करते थे। घटना 28-29 जुलाई की रात से ही पुत्र सुनील एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम अहिल्दा थाना लवन चला गया था।

    Read Also-  विदाई समारोह के अवसर पर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिया संबोधन

    इस दौरान मृतक मां और बेटी ही घर में थी। इस दौरान पता चला कि गांव के ही रहने वाले संदेही दिलहरण का मृतिका के घर आना-जाना है। और वह घटना के बाद से ही गांव से कहीं बाहर भाग गया है। इस सूचना पर से पुलिस का सारा ध्यान संदेही दिलहरण के ऊपर एवं उसकी खोजबीन में लग गया। पुलिस द्वारा संदेही दिलहरण का पता तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम की कड़ाई के आगे आरोपी टूट गया और उसने पुछताछ में बताया कि उसी ने ही दोनों की हत्या की थी।

    Read Also-  बहन को प्रेमी के साथ देखकर नाबालिग भाई भड़का, कैंची मारकर उतार मौत के घाट

    आरोपी हत्यारा मृतिका महिला संतोषी के साथ प्रेम संबंध में था और वह मृतिका को बीच-बीच में आर्थिक मदद भी करता था। विगत कुछ दिनों से मृतिका द्वारा दिलहरण को अधिक रकम मांगने की बात को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। मृतिका अपनी मांग पूरी नहीं होने पर कहने लगी थी कि मैं तुम्हारे घर में जाकर बतौर पत्नी रहने लगूंगी और तुमको बदनाम कर दूंगी। इस बात से आरोपी दिलहरण मानसिक रुप से काफी परेशान हो गया था और इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उसने मृतिका को मारने की योजना बना डाली।

    Read Also-  सांसद संतोष पांडे को लोकसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जारी हुआ आदेश

    योजना के तहत आरोपी 28 जुलाई मृतिका के घर गया और वहां वह उसे समझाने लगा। इस दौरान मृतिका जोर-जोर से चिल्लाकर बात करने लगी और हाथापाई भी करने लगी। आक्आरोशित होकर आरोपी ने मृतिका के घर में रखे टंगिये से मृतिका संतोषी के उपर वारकर प्राण घातक चोंट पहुंचाया, जिससे मृतिका जमीन पर गिर गई और लहुलुहान हो गई। आवाज सुनकर मृतिका की पुत्री ममता भी मौके पर आ गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी द्वारा टंगिये से मृतिका की पुत्री हमला कर दिया। तत्पश्चात आरोपी दिलहरण द्वारा मिट्टी तेल छिड़कर दोनों मृतिका (माता-पुत्री) को जला दिया और घर के पीछे के रास्ते से भाग निकला था। आज 30 जुलाई को आरोपी दिलहरण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balodabazar crime news balodabazar gang rape murder case update balodabazar murder news balodabazar murder news today raipur double murder case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.