Balodabazar violence case: बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष टंडन के रूप में हुई है, जिसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशीष की पहचान की थी, जो परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात में शामिल था। अब तक इस मामले में कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Read Also- निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, डीएमएफ घोटाले में बढ़ीं मुश्किलें
Balodabazar violence case: बलौदाबाजार हिंसा के मामले में विधायक देवेंद्र यादव और ओम प्रकाश बंजारे के खिलाफ पुलिस ने 450 पन्नों का चार्जशीट पेश किया है। देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर 13 नवंबर को बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 20 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस मामले में देवेंद्र यादव की जमानत मिलने या न मिलने को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
Read Also- सीबीएसई ने जारी की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा डेट, जाने कब से होगी बोर्ड की परीक्षा..
Balodabazar violence case: कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें सभी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें हत्या की कोशिश, आगजनी, साजिश रचना और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं शामिल हैं। पहले से गिरफ्तार आरोपियों की जमानत को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिससे यादव की जमानत याचिका पर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
Read Also- 5वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, मोबाइल विवाद बना आत्महत्या का कारण, पुलिस जांच में जुटी
सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र यादव के खिलाफ 452 पन्नों की चार्जशीट जिला सत्र न्यायालय में पेश की है। चार्जशीट में उन्हें गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें साजिश रचना, जान से मारने की कोशिश, आगजनी और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई आपराधिक धाराएं शामिल हैं। देवेंद्र यादव के वकील आनंदी शंकर मिश्रा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 नवंबर तक का समय दिया है। इस बीच, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।




