Balodabazar violence case: छत्तीसगढ़ भाजपा ने बलौदाबाजार हिंसा की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह समिति सम्बंधित स्थान का दौरा कर इस मामले से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी जांच रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर पार्टी को सौपेगी।
Balodabazar violence case: बता दे कि, इस जांच दल का प्रतिनिधित्व खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल करेंगे। इसके साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा, शिवरतन शर्मा, नवीन मारकंडे सहित पूर्व विधायक रंजना साहू को इस जांच दल का सदस्य बनाया गया है।





