एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस-19 अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है और इन दिनों घर में लड़ाइयों का दौर थम सा गया है। इसके पीछे की वजह है फैमिली वीक और इस हफ्ते घरवालों के परिवार से लोग मिलने आ रहे हैं। अमाल मलिक के भाई और सिंगर अरमान मलिक भी बिग बॉस-19 के घर में पहुंचे हैं। यहां अरमान के पहुंचते ही अमाल की आंखों से आंसू बहने लगे। अपने भाई को घर में देख अमाल मलिक फूट-फूटकर रोए हैं। इसका एक प्रोमो सामने आया है जो आज बुधवार को एपिसोड में प्रीमियर किया जाएगा।
Read Also- कटरीना बनी मां, 42 की उम्र में बेटे को दिया जन्म, विक्की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
भाई को देखते ही छलक पड़े आंसू
बता दें कि अमाल मलिक बिग बॉस-19 की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे हैं। अमाल को वीकेंड के वॉर पर एक बार अपने पिता डब्बू मलिक से भी डांट सुननी पड़ी थी और उस समय में भी अमाल रोए थे। बाद में अमाल मलिक ने अपना गेम सुधारा। अब अमाल के भाई अरमान मलिक जो बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर हैं, ने घर में अपनी एंट्री ली है। भाई के आते ही बिग बॉस अमाल को फ्रीज कर देते हैं और इसके बाद गाना बजता है। जब अरमान अपने भाई अमाल को गले लगाते हैं तो अमाल के आंसू फूट पड़ते हैं। प्रोमो में इसकी झलक देख फैन्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं।
View this post on Instagram
शहबाज को लगानी पड़ी उठक-बैठक
बता दें कि बिग बॉस-19 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और अब इस सीजन के चंद दिन बचे हैं। इन दिनों फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के घरवाले घर के अंदर पहुंचे हैं। यहां बीते रोज अशनूर के पिता जी और फरहाना भट्ट की मां का बिग बॉस ने स्वागत किया था। शहबाज ने बीते दिनों लड़ाई के बीच अशनूर के ऊपर कुछ कमेंट्स किए थे। जिसके बाद शहबाज ने अशनूर के पिता को देखते ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। इस दौरान सभी घरवाले हंसते हुए नजर आए। अशनूर के पिता ने भी शहबाज को माफ कर दिया और गले लगाया। वहीं तान्या मित्तल ने भी अशनूर के पिता से उनके बॉडी शेमिंग कमेंट को लेकर माफी मांगी है। वहीं गौरव खन्ना की पत्नी भी बिग बॉस-19 के घर में पहुंची हैं। यहां दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिले हैं जिनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।




