कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरबा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और गांजा परिवहन में प्रयुक्त दिल्ली पासिंग के आइशर कंटेनर वाहन को भी जब्त कर लिया है।
IPL से पहले ICC ने जारी की खिलाड़ियों की रैंकिंग, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर मार्ग से एक कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इस पर यातायात एवं साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में कटघोरा और पाली थाना पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी की।
संदिग्ध कंटेनर वाहन को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसमें ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। कुल 500 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल गुप्ता (30 वर्ष) है जो यूपी के कन्नौज जिले के छिपरामऊ का रहने वाला है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम: हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई संपन्न, अदालत ने सुरक्षित रखा निर्णय
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह उड़ीसा से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) गांजा लेकर जा रहा था। कटघोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।




