रायपुर। शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल हैं।
Read Also- रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी: फर्जी CBI अधिकारी बनकर भेजा डिजिटल अरेस्ट वारंट, 32 लाख रुपये ऐंठे
EOW की जांच में खुलासा हुआ है कि संजय कुमार मिश्रा और मनीष मिश्रा ने मिलकर नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाई थी और इस कंपनी के माध्यम से FL-10 लाइसेंस प्राप्त कर प्रदेश में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई की जा रही थी। मनीष और संजय आपस में सगे भाई हैं, जबकि संजय कुमार मिश्रा पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
Read Also- 151 किमी की पैदल यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, सावन सोमवार पर शिवभक्ति में लीन
तीसरा आरोपी अभिषेक सिंह, पूर्व आबकारी घोटाले में आरोपी रहे अरविंद सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। तीनों को आज विशेष EOW कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा सकती है।




