Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी: फर्जी CBI अधिकारी बनकर भेजा डिजिटल अरेस्ट वारंट, 32 लाख रुपये ऐंठे

    रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी: फर्जी CBI अधिकारी बनकर भेजा डिजिटल अरेस्ट वारंट, 32 लाख रुपये ऐंठे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी

    जांजगीर। जिले में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 32 लाख से अधिक की भारी रकम ठग ली। ठगों ने खुद को केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और व्हाट्सएप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजकर डराया। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

    पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी, जिसे बनाया गया निशाना
    मिली जानकरी के अनुसार, जांजगीर निवासी तुषारकर देवांगन वर्ष 2022 में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई से 17 जुलाई 2025 के बीच उन्हें लगातार कॉल आए, जिनमें कॉल करने वालों ने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी विजय खन्ना और सीबीआई की प्रोसेसिंग अधिकारी रश्मि शुक्ला बताया।

    Read Also-  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला Air India का विमान

    ठगों ने बताया कि उनके नाम पर एक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, जिसका इस्तेमाल अपराधों में किया जा रहा है और इसकी शिकायत मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। इसके बाद उन्हें कोलाबा पुलिस स्टेशन से कॉल आया और नरेश गोयल नामक एक व्यक्ति की फोटो भेजी गई, जिसे केनरा बैंक, मुंबई के एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बताया गया।

    फर्जी ATM कार्ड और गिरफ्तारी वारंट भेजकर डराया
    इसके बाद फिर विजय खन्ना और रश्मि शुक्ला ने देवांगन के नाम से जारी एक फर्जी एटीएम कार्ड की तस्वीर भेजी और कहा कि उनके नाम से खाता खोलकर उसमें मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक फर्जी ‘डिजिटल अरेस्ट वारंट’ भी भेजा गया और कहा गया कि उम्रदराज होने के कारण उनकी गिरफ्तारी को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

    Read Also-  BEO कार्यालय में युवक ने लगाई फांसी, छह माह पहले हुई थी शादी, मचा हड़कंप

    ठगी का तरीका: “जांच के लिए” खाते में ट्रांसफर कराएं पैसे
    ठगों ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि यदि उनके खाते में मौजूद रकम सही है तो जांच के बाद लौटा दी जाएगी, लेकिन यदि वह मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित पाई गई तो जब्त कर ली जाएगी। डर के माहौल में तुषारकर देवांगन ने 3 जुलाई से 17 जुलाई के बीच फोन पे और नेट बैंकिंग के माध्यम से कुल 32 लाख 54 हजार 966 रुपये साइबर ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

    सच सामने आने पर पुलिस से किया संपर्क
    18 जुलाई से सभी कॉल करने वालों के नंबर बंद हो गए। शक होने पर देवांगन ने गूगल से कोलाबा पुलिस स्टेशन का वास्तविक नंबर निकाला और वहां संपर्क किया, जहां से उन्हें बताया गया कि न तो ऐसा कोई केस दर्ज है और न ही ऐसे किसी अधिकारी की जानकारी है। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे बड़ी साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg janjgir champa news champa janjgir news janjgir champa news janjgir champa news live janjgir-champa news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.