Big Breaking : अमेरिका में रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ, जिसमें हमलावर ने उनके ऊपर गोली चलाई और वो गोली उनके कान को छूकर निकल गई. जवाबी कार्रवाई में हमलावर को तुंरत मार गिराया गया. इन सब के बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही, जिसमें वो खून में लथपथ हैं और मुट्ठी बांधे हुए हैं.
पीछे अमेरिका का झंडा दिख रहा है. दरअसल, इस फोटो की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप डरे नहीं. फोटो देखने पर लग रहा है कि जैसे वो हुंकार भर रहे हों कि वो इस तरह के हमलों से टूटने वाले नहीं और हार नहीं मानेंगे. इसके बाद वो दोगुनी ताकत के साथ वापसी करेंगे।
साथ ही एक और खास बात है कि इस इस फोटो को अपनी जान जोखिम में डालकर खींचा गया. अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर का भी नाम सामने आया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोटो को शेयर किया.इन सीनियर फोटोग्राफ्रर का नाम इवान वुक्की है और वो दि एसोसिएट प्रेस के चीफ फोटोग्राफर हैं।




