रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
Read Also- तबादले पर लगी रोक हटी, जानिये कब से कब तक होंगे तबादले, विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में हुआ बड़ा फैसला, पढ़िये आज क्या-क्या हुए निर्णय
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पूर्व घोषणा के अनुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम बदलकर ‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा’ किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह निर्णय कबीरपंथियों की आस्था और दामाखेड़ा की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।
Read Also- साय कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम फैसलों पर लगी मुहर…
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सिमगा तहसील स्थित दामाखेड़ा में आयोजित ‘संत समागम समारोह – मांघी मेला’ के अवसर पर की थी। बैठक को राज्य प्रशासन की आगामी कार्ययोजना और नीतियों के निर्धारण की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।




