Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    July 22, 2026

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति

    July 22, 2026

    प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    • अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना
    • JDA प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र, कई मुद्दों पर मिला आश्वासन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बड़ी लापरवाही: यात्रियों से भरी मेमू ट्रेन कोयला साइडिंग में घुसी, स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारी निलंबित

    बड़ी लापरवाही: यात्रियों से भरी मेमू ट्रेन कोयला साइडिंग में घुसी, स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारी निलंबित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 4, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    CG Korba Latest News

    CG Korba Latest News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ी रेलवे लापरवाही सामने आई है। बिलासपुर-कोरबा मेमू लोकल ट्रेन शनिवार को निर्धारित स्टेशन के बजाय गेवरा स्थित कोयला साइडिंग में घुस गई। ट्रेन के साइडिंग में पहुंचते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन करीब एक घंटे तक कोयला लोडिंग क्षेत्र में खड़ी रही। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

    गलत सिग्नल से गेवरा कोल साइडिंग पहुंची ट्रेन
    CG Korba Latest News:  जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे बिलासपुर से रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन दोपहर 11:30 बजे कोरबा पहुंची और वहां से गेवरा रोड के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे गेवरा पहुंचती है और फिर 2:30 बजे बिलासपुर के लिए लौटती है। लेकिन इस बार ट्रेन गेवरा रोड स्टेशन के बजाय न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग पॉइंट की कमका साइडिंग में घुस गई।

    Read Also-  पांच साल की मासूम के साथ नौकर ने की दरिंदगी, इस हालत में मिली बच्‍ची

    यात्रियों में मचा हड़कंप
    CG Korba Latest News:  कोयले से भरे इलाके और मालगाड़ियों के बीच फंसी ट्रेन को देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। चारों ओर कोयला और भारी-भरकम मालगाड़ियां देखकर यात्री असमंजस में पड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    लोको पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
    ट्रेन के साइडिंग में प्रवेश करते ही लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को समय रहते रोक दिया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई। विभाग को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, ट्रेन को तुरंत कोरबा स्टेशन वापस लाने का निर्देश दिया गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, दूसरा घायल

    तकनीकी त्रुटि और लापरवाही
    CG Korba Latest News:  रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा और गेवरा के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा साइडिंग में कुल 11 रेल लाइनें हैं, जिनसे कोयला लोडिंग होती है। लाइन क्लीयरेंस में तकनीकी त्रुटि के चलते यह घटना हुई। रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कोरबा के स्टेशन मास्टर एस.के. जायसवाल समेत एक अन्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news korba chhattisgarh news korba latest news korba news korba news cg korba news chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.