CG Bilaspur News: बिलासपुर में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब 3:30 बजे के आसपास शुरू हुई इस मौसमीय हलचल ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं, रतनपुर क्षेत्र में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो किशोर झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।
Read Also- राजधानी में तेज अंधड़ के साथ गिरे ओले: प्रदेश के 26 जिलों में अलर्ट
आम के पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों किशोर
CG Bilaspur News: जानकारी के मुताबिक, हादसा रतनपुर क्षेत्र के भरहीडीह गांव में हुआ। 16 वर्षीय योगेश यादव और 14 वर्षीय कुलदीप साहू बारिश से बचने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। हादसे में योगेश यादव गंभीर रूप से झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुलदीप साहू घायल हुआ है और उसे तत्काल रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुलदीप गर्मी की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर बेलपान हरदी से रतनपुर आया था।
Read Also- रील का जुनून या जान से खिलवाड़? युवक ने 50 फीट ऊंचे जलाशय पर चढ़ाई बाइक, वीडियो वायरल
तेज आंधी से कई जगहों पर नुकसान
CG Bilaspur News: बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने शहर के कई हिस्सों में पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। कुछ स्थानों पर होर्डिंग भी गिर गए। तारबाहर क्षेत्र में बीच सड़क पर होर्डिंग गिरने की घटना सामने आई है, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके अलावा, आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए, जिससे तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
Read Also- CID में सीधी भर्ती का सुनहरा मौका! 12वीं पास और 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, विशेषकर पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों में ही रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।




