रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर 46 पुलिस इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 7 सहायक सेनानियों को भी उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है।
Read Also- युक्तियुक्तकरण में लापरवाही BEO को पड़ी महंगी, कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, किया निलंबित
प्रमोट किए गए अफसरों में 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रमोशन के लिए स्वीकृत पदों की संख्या मात्र 17 थी, लेकिन बीते 25 वर्षों में केवल एक बार प्रमोशन मिलने की दलील को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सांख्येत्तर पदोन्नति की विशेष छूट देते हुए 46 अधिकारियों को प्रमोशन प्रदान किया है।







