Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    September 7, 2026

    धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
    • टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द
    • धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युक्तियुक्तकरण में लापरवाही BEO को पड़ी महंगी, कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, किया निलंबित

    युक्तियुक्तकरण में लापरवाही BEO को पड़ी महंगी, कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, किया निलंबित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 6, 2025Updated:June 6, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    CG NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने के लिए चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान में लापरवाही बरतना अब भारी पड़ने लगा है। शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाने पर जगदलपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मानसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    कलेक्टर ने लिया संज्ञान, किया तत्काल निलंबन
    जगदलपुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि बीईओ मानसिंह भारद्वाज ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत जिलास्तरीय समिति को अनेक त्रुटिपूर्ण और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की। इस लापरवाही को शासन ने गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की।

    Read Also-  एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रभारी तहसीलदार 

    कहां-कहां हुई चूक? देखिए प्रमुख बिंदु:

    • शा.उ.मा.वि. नगरनार में वरिष्ठता क्रम को उलटते हुए कनिष्ठ शिक्षक को वरिष्ठ और वरिष्ठ शिक्षक को कनिष्ठ बताया गया।
    • सेजेस उ.मा.वि. विवेकानंद (हिन्दी माध्यम), जगदलपुर जो कि केवल ई संवर्ग की शाला है, उसमें टी और ई दोनों संवर्ग में रिक्त पद दर्शाए गए।
    • विकासखंड जगदलपुर की ओर से वरिष्ठता निर्धारण एवं स्वीकृत/रिक्त पदों की जो जानकारी भेजी गई, वह अत्यधिक त्रुटिपूर्ण एवं भ्रामक पाई गई।

    आचरण नियमों का किया उल्लंघन
    कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम I, II, III का उल्लंघन है। ऐसे में शासन के भरोसे को ठेस पहुँचाने वाले अधिकारी को दंडित करना आवश्यक है।

    Read Also-  अंडे के ठेले से अपराध सम्राट बनने तक: तोमर बंधुओं की काली दुनिया का भंडाफोड़, एक और FIR दर्ज

    निलंबन की शर्तें:
    निलंबन की अवधि में मानसिंह भारद्वाज का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

    जानकारी भेजी गई इन वरिष्ठ अधिकारियों को:

    • सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छ.ग. शासन
    • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय
    • आयुक्त, बस्तर संभाग
    • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जगदलपुर
    • संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग-बस्तर
    • जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर
    • विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    jagdalpur latest news jagdalpur news jagdalpur news cg jagdalpur news chhattisgarh jagdalpur news hindi jagdalpur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.