एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है और घर में इस हफ्ते खास मनोरंजन देखने को मिला। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपनी बहन मालती चाहर से मिलने के लिए घर में धमाकेदार एंट्री की।
View this post on Instagram
प्रोमो में देखा जा सकता है कि खर्राटे लेती सो रही मालती, अपने भाई को देख कर चौंक जाती हैं और खुशी से उन्हें गले लगा लेती हैं। इसके बाद बिग बॉस दीपक का शो में स्वागत करते हैं। घर में आते ही दीपक ने खुलासा किया, मैं इस घर में एक ही मकसद से आया हूं। मेरी बहन ने जिंदगी में एक रोटी का टुकड़ा बनाकर नहीं खिलाया। खाना वही बनाएगी और मैं खाना खाकर जाऊंगा।
Read Also- आदित्य ठाकरे संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मालती ने हँसते हुए जवाब दिया, कितना झूठा आदमी है। इसी बीच, अश्नूर ने दीपक को पानी दिया, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा, पानी मांगा, पानी भी नहीं दिया। मालती ने इस पर भाई को प्यार से थप्पड़ मारकर जवाब दिया। घरवाले गौरव ने भी कहा, “मालती सोच रही होंगी, घर से कोई क्यों आया।
बता दें कि मालती चाहर इस समय बिग बॉस 19 का हिस्सा हैं और उनके लिए एल्विश यादव वोट्स मांग रहे हैं। शो फैंस के समर्थन के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि मालती वोटिंग ट्रेंड्स में ऊपर आ सकती हैं।




