नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है।
सुबह 11 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जदयू 82, भाजपा 81, राजद 33, लोजपा रामविलास 22, कांग्रेस 7, सीपीआईएम 4 और हम पार्टी भी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

बिहार की महुआ सीट पर चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। यहां लोजपा रामविलास के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं राजद के मुकेश कुमार दूसरे स्थान पर हैं। लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर चल रहे हैं।




