नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है।
छपरा सीट से मशहूर भोजपुरी अभिनेता शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा की छोटी कुमारी करीब 1500 वोटों से आगे चल रही हैं।
अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 8544 मतों से आगे चल रही हैं। यहां से राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।




