नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रुझान दिख रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10:05 बजे तक जेडीयू 62, भाजपा 59, राजद 34, लोजपा 15, कांग्रेस 10, हम 4, माले 2 और रालोमो, वीआईपी, AIMIM, माकपा एक-एक सीट पर आगे चल रही है। अभी तक कुल 192 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।
सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 160 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 80, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।
भाजपा से भी आगे निकली
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में सुबह 10 बजे तक जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू फिलहाल 61 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 56 सीटों पर आगे है। राजद 33 सीटों पर आगे है।




